सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,सरकार की तरफ से विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹20,000,यहां से विद्यार्थी जान सकते हैं किसे मिलेगा इस योजना का लाभ.

रांची:झारखंड की आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना (Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojna 2022)का लाभ मिलेगा। इसके लिए सभी जिलों की पंचायतों में कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है। कैंप के जरिए छात्राओं और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
इस योजना के तहत आठवीं की छात्राओं को 2000 रुपये, नौंवीं की छात्राओं को 2500, दसवीं से 12वीं तक की छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये मिलेंगे। छात्राओं की आयु 18 19 साल होने पर एकमुश्त 20 हजार रुपये मिलेंगे।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ किसी परिवार में पहली दो बेटियों को मिलेगा। इसके लिए संबंधित बेटियों की माताओं को घोषणा पत्र देना होगा। इसमें जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मी होंगे उनकी बेटियों को लाभ नहीं मिलेगा।
Also Read:11 Tips To Get Pregnant:इस समय गर्भवती होना लगभग तय है, लड़कियों को जरूर ध्यान देना चाहिए.
आठवीं से 12वीं की छात्राएं होंगी लाभान्वित
झारखंड में 8,86,660 छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। आठवीं की 2,57,729, नौवीं की 1,73,976 को लाभ मिलेगा। 10वीं में 1,60,092, 11वीं में 1,02,513 और 12वीं में 96,350 छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, 18-19 साल आयु वर्ग की 96 हजार छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
Download Notice
Important Link
Join Telegram | Click Here |
Google News | Click Here |
Click Here |