JAC Board Exam Cancel 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। परिषद की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा अब 24 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बदलाव राज्य में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

JAC ने इंटर परीक्षा के साथ-साथ कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं की तिथियों में भी संशोधन किया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 8वीं की परीक्षा अब 2 मार्च 2026 को होगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 6 और 7 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 9 की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।
इसके अलावा, कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। JAC के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को होने वाली कक्षा 11वीं की परीक्षा अब 28 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 11 की बोर्ड परीक्षाएं 25 से 28 फरवरी 2026 के बीच होंगी और यह परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी भी जारी कर दी गई है। इंटर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 फरवरी 2026 से JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जबकि कक्षा 9 के परीक्षार्थी 24 फरवरी 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
वहीं, विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक 5 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। JAC ने छात्रों से अपील की है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
यह निर्णय छात्रों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
