अपडेट (29 जुलाई 2026): संशोधन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी है। नई तिथि की आधिकारिक घोषणा होने पर इस लेख को अपडेट किया जाएगा।
JAC Board प्रमाण पत्र संशोधन 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 13 नवंबर 2025 को हुई 99वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, 2024 तक की परीक्षाओं के प्रमाण पत्रों में संशोधन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है। संशोधन ऑफलाइन काउंसिल कार्यालय जाकर ही करवाया जा सकता है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा यह निर्णय 13 नवंबर 2025 को आयोजित परिषद की 99वी ही बैठक में लिया गया है इसमें पंजीयन रसीद, प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, प्रोविजन प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र इन सभी में संशोधन किया जा सकेगा I

सभी पुराने प्रमाण पत्रों में संशोधन की अंतिम तिथि – 30 जून 2026
परिषद् ने स्पष्ट किया है कि JAC द्वारा आयोजित प्रारम्भ से लेकर वर्ष 2024 तक की सभी परीक्षाओं से संबंधित प्रमाण पत्रों में संशोधन हेतु आवेदन केवल 30 जून 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
इन प्रमाण पत्रों में शामिल हैं:
- पंजीयन रसीद
- प्रवेश पत्र
- अंकपत्र
- प्रवजन प्रमाण पत्र
- औपबंधित प्रमाण पत्र
- मूल प्रमाण पत्र
यदि किसी भी प्रमाण पत्र में नाम, जन्म तिथि, माता/पिता का नाम या अन्य जानकारी में गलती है, तो अंतिम तिथि से पहले संशोधन कराना अनिवार्य है।

Also Read:
- JAC 10th Exam Timetable 2026 (Download Routine PDF)
- JAC 12th Exam Timetable 2026 (Download PDF) – Science, Commerce & Arts
- JAC 10th Registration Form 2025-2026 [ यहां से करें ऑनलाइन आवेदन ]
- JAC 12th Registration Form Fill Up 2025-2026 [ यहां से करें आवेदन ]
वर्ष 2025 और इसके बाद उत्तीर्ण छात्रों के लिए नई समयावधि
JAC ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025 या उसके बाद उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों में संशोधन की अधिकतम समयसीमा तीन वर्ष होगी।
- निर्धारित अवधि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- समय पर जांच न करने पर प्रमाण पत्र में त्रुटि की पूरी जिम्मेदारी छात्र/छात्रा की ही होगी।
विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि विद्यार्थी समय पर अपने कागजात अच्छे तरीके से जांच लें किसी भी प्रकार के कोई त्रुटि होने पर विद्यार्थी काउंसिल में जाकर के अपने सारे त्रुटियों को ठीक समय पर करवा ले इसका कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं होगा विद्यार्थियों को ऑफलाइन काउंसिल के ऑफिस में जा करके सारे त्रुटियों के लिए आवेदन करके इसमें सुधार करवाना होगा I
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, JAC द्वारा जारी यह सूचना सभी छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रमाण पत्रों में किसी भी गलती को समय रहते सुधारना ज़रूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने दस्तावेज़ों(Documents) की अच्छी तरह जाँच करें और आवश्यकता होने पर निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन अवश्य करें। अधिक जानकारी के लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
JAC Board Documents Corrections 2026 – FAQs
पुराने प्रमाण पत्रों में संशोधन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: JAC ने वर्ष 2024 तक की परीक्षाओं के प्रमाण पत्रों में सुधार की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की है।
यह निर्णय कब और किस बैठक में लिया गया?
उत्तर: यह निर्णय झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 13 नवंबर 2025 को आयोजित 99वीं बैठक में लिया गया।
किन-किन दस्तावेजों में संशोधन किया जा सकता है?
उत्तर: पंजीयन रसीद, प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, प्रोविजनल प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्र — इन सभी में संशोधन किया जा सकेगा।
वर्ष 2025 और उसके बाद उत्तीर्ण छात्रों के लिए संशोधन की समयसीमा क्या है?
उत्तर: वर्ष 2025 या उसके बाद उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए प्रमाण पत्रों में संशोधन की अधिकतम समयसीमा तीन वर्ष होगी।
क्या दस्तावेज संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, इसका कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं है। विद्यार्थियों को ऑफलाइन काउंसिल के ऑफिस में जाकर आवेदन करके संशोधन करवाना होगा।
Kya me pura sabhi 9 se 11 tak ke sabhi class ke docoments me date of birth badal sakte hai
Yes
😇😇😇😇😇😇
11th ka
Sar Mera Man ka naam Saabi Devi hai aur mera admit card mein Sabi Devi hai to Main Kya Karun
Sir mera maa ka adhar card mein saabi devi hai our mera admit card mein sabi devi to kya kare
mere 10 th mai father name short m A K SINGH likha hua h mere 12th and graduate m full name ARUN KUMAR SINGH LIKHA HUA HAI MUJHE MERE 10TH M FULL NAME KARANA H MERA SCHOOL PARMENTELY CLOSE HO CHUKA JO KI JUSCO KE UNDER AATA THA SO ISKA PROCESS KYA HOGA PLEASE EXPLAIN
Hii Mili,
The process is the same for everyone, you will have to go to the Jac office, the further process will be explained to you there.
rply please sir