JAC Board Class 10th 12th Admit Card 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2026 से और कक्षा 12वीं (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) का एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 से डाउनलोड किया जा सकता है।

JAC Board Exam 2026 की शुरुआत 3 फरवरी से
JAC Board की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 3 फरवरी 2026 से की जाएगी। इस बार भी बोर्ड परीक्षा दो सिटिंग में आयोजित होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा फर्स्ट सिटिंग यानी सुबह की शिफ्ट में होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा सेकंड सिटिंग यानी दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2026 कब और कैसे मिलेगा ?
कक्षा 10वीं के छात्रों का एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2026 से स्कूल लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड किया जाएगा। छात्रों को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गई है। सभी छात्रों को अपना एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूल से ही प्राप्त करना होगा और परीक्षा से पहले उसे सुरक्षित रखकर रखना जरूरी है।

📱 MyJAC – JAC Students के लिए Complete Learning App
MyJAC एक simple और free learning app है, जो Class 8 से 12 तक के JAC students के लिए best study material एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है। Board exam preparation अब और भी आसान।
⬇️ MyJAC App Download करेंकक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स एडमिट कार्ड 2026 ?
कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 से जारी किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को दिया जाएगा। एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्रों को उसमें दर्ज सभी विवरणों(Deatils) को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर जांचें
JAC Admit Card 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, परीक्षा केंद्र, विषयवार परीक्षा तिथि और परीक्षा की सिटिंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी होती हैं। अगर किसी भी प्रकार की गलती नजर आती है तो छात्र को तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करे ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
JAC Board Exam 2026 के लिए जरूरी निर्देश
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी सभी नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
| JAC Board Class 10th Admit Card 2026 | Click Here |
| JAC Board Class 12th Admit Card 2026 | Click Here |
| Download MYJAC Mobile App | Click Here |
निष्कर्ष
JAC Board Admit Card 2026 जारी होने के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 3 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली यह परीक्षा छात्रों के भविष्य के लिए बेहद अहम है। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे शांत मन से पढ़ाई करें, सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
JAC Board Class 10th 12th Admit Card 2026 – FAQs
JAC Board Exam 2026 कब से शुरू होगी?
उत्तर: JAC Board की वार्षिक परीक्षा 2026, 3 फरवरी 2026 से शुरू होगी और यह दो सिटिंग में आयोजित की जाएगी।
JAC कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
उत्तर: कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2026 से स्कूल लॉगिन के माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्रों को व्यक्तिगत रूप से डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है, इसे स्कूल से ही प्राप्त करना होगा।
JAC कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का एडमिट कार्ड कब मिलेगा?
उत्तर: कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों का एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 से जारी किया जाएगा, जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों को दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जांचनी चाहिए?
उत्तर: एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, परीक्षा केंद्र, विषयवार परीक्षा तिथि और सिटिंग जरूर जांच लें। कोई गलती दिखे तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
MyJAC ऐप क्या है?
उत्तर: MyJAC एक फ्री लर्निंग ऐप है जो Class 8 से 12 तक के JAC students के लिए स्टडी मटीरियल एक ही जगह उपलब्ध कराता है, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी आसान हो जाती है।
Disha Hindi
Desai Samajik Vigyan