JAC Board Exam 2025 (8th-12th): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी 2025 से 3 मार्च 2025 तक आयोजित करने की घोषणा की है। इसके साथ कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा/रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं। JAC ने 20 और 21 दिसंबर 2024 को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया था।

जैक बोर्ड ने कक्षा आठवीं नौवीं एवं दसवीं का रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को किया विस्तारित.
JAC Board ने 20 दिसंबर 2024 एवं 21 दिसंबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी करके कक्षा आठवी नौवीं एवं दसवीं की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है. कक्षा आठवीं की रजिस्ट्रेशन तिथि 20 दिसंबर 2024 को बड़ा करके 28 दिसंबर 2024 कर दिया है. वही कक्षा नवमी की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2024 से बढ़कर के 26 दिसंबर 2024 तक कर दिया गया है.वही कक्षा दसवीं की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2024 से बढ़कर के 26 दिसंबर 2024 तक कर दिया गया है.विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन का जो official नोटिफिकेशन है उसको अवश्य पढ़ने ले.
जैक बोर्ड का Correction Portal खोला गया है.
जैक बोर्ड कक्षा नवमी दशमी एवं बारहवीं के लिए अभी Correction Portal को खोल दिया है जहां पर विद्यार्थी अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि (D.O.B) फोटो, सिग्नेचर इत्यादि को अपडेट कर सकते हैं. विद्यार्थियों को यह मौका का अंतिम रूप से दिया गया है. विद्यार्थी 09 January 2025 से पहले सुधार की जरूरत अगर है तो आवश्यक कर ले.
All Important Links
जैक बोर्ड कक्षा आठवीं नवमी 10वीं 11वीं एवं 12वीं की बोर्ड की परीक्षा कब होगी ?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची जैक बोर्ड ने मैट्रिक एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा का तिथि जारी कर दिया है जहां पर कक्षा दसवीं की बोर्ड की परीक्षा एवं 12वीं की बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है एवं 3 मार्च 2025 को यह खत्म हो जाएगी कक्षा दसवीं का एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2025 से डाउनलोड किया जा सकेगा एवं कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2025 से जैक बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट डाउनलोड कर पाएंगे.इसके अलावे इंटरनल असेसमेंट एवं प्रैक्टिकल की परीक्षा 10 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी एवं 25 मार्च 2025 तक स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर करवाया जाएगा.
जैक बोर्ड कक्षा आठवीं नौवीं 11वीं बोर्ड की परीक्षा तिथि को जारी कर दिया है कक्षा आठवीं की बोर्ड की परीक्षा 10 मार्च 2025 को होगी वही कक्षा नौवीं की बोर्ड की परीक्षा 11 – 12 मार्च 2025 को कराया जाएगा। कक्षा आठवीं की बोर्ड की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जनवरी 2025 से जैक बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा. वहीं कक्षा नवमी के लिए 05 मार्च 2025 से डाउनलोड किया जा सकेगा. कक्षा 11वीं का परीक्षा कार्यक्रम का नोटिस अभी जारी नहीं हुआ है अभी सिर्फ परीक्षा तिथि जारी हुई है. उम्मीद कर सकते हैं की कक्षा 11वीं की बोर्ड की परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के अंतिम सप्ताह से डाउनलोड किया जा सकेगा.
JAC Board परीक्षा पैटर्न
जैक बोर्ड कक्षा आठवीं नौवीं एवं 11वीं की बोर्ड की परीक्षा और OMR पर करवाएगी मतलब जैसे कि पहले बोर्ड की परीक्षा हुआ करता था इस परीक्षा पैटर्न पर परीक्षा कराई जाएगी परीक्षा में किसी भी प्रकार की बदनाम नहीं किया गया है. इसी प्रकार कक्षा 10वीं एवं 12वीं की भी बोर्ड की परीक्षा बहुविकल्पीय एवं सब्जेक्टिव (Subjective and Objective) परीक्षा पैटर्न में करवाया जाएगा.
जैक बोर्ड कब जारी करेगा मॉडल प्रश्न पत्र
जैक बोर्ड जैसे ही मॉडल प्रश्न पत्र को जारी करता है विद्यार्थी Jharkhandlab.com से मॉडल प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर पाएंगे इसके अलावे जैक बोर्ड ने अभी तक जितने भी मॉडल प्रश्न पत्र जारी किया वह सारे मॉडल प्रश्न विद्यार्थी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं आपको बता दे की मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया गया है. इसके अलावा JCERT के द्वारा जैक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए क्वेश्चंस बैंक भी जारी किया है जहां पर विद्यार्थी चैप्टर वाइज ऑब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर के साथ दिया हुए है. क्वेश्चन बैंक विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभदाई है इसलिए विद्यार्थी अपनी बोर्ड की परीक्षा इस क्वेश्चंस बैंक से भी अवश्य कर ले.
जैक ने विस्तारित किया आकांक्षा प्रायोगिक परीक्षा की अंतिम तिथि
जो भी विद्यार्थी अभी कक्षा दसवीं में है एवं सरकार के मदद से डॉक्टर इंजीनियर या CLAT की एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो वह विद्यार्थी आकांक्षा का आवेदन अवश्य कर दें क्योंकि सरकार के द्वारा जो कोचिंग दी जाएगी उसमें विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा एवं जैक बोर्ड ने आकांक्षा का आवेदन करने की अंतिम तिथि को 21 दिसंबर 2024 से बड़ा करके 31 दिसंबर 2024 तक कर दिया है.
निष्कर्ष
हमने इस आर्टिकल में विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन को लेकर के एवं परीक्षा तिथि कब है मॉडल पेपर कब जारी होगा इत्यादि जानकारी दिया है उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही मदद कर होगी एवं विद्यार्थी खुद को अपडेट रखने के लिए हमारे वेबसाइट कोलगातार विजिट करते रहें.
JAC Board Exam 2025 – FAQs
जैक बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 कब होगी?
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2025 को समाप्त होगी।
कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2025 से और कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2025 से जैक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
कक्षा 8वीं और 9वीं की परीक्षा कब होगी?
कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 10 मार्च 2025 को होगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 11-12 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी?
इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा 10 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर आयोजित की जाएगी।




