---Advertisement--- ---continue reading below---

JAC Board प्रमाण पत्र संशोधन 2026,महत्वपूर्ण सूचना !

JAC Board Documents Corrections 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची जैक बोर्ड के द्वारा 99वी बैठक में परिषद के द्वारा काफी खास निर्णय लिए गए हैं जो कि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदाई है और जिन विद्यार्थियों का किसी पर दस्तावेज में कुछ गड़बड़ी या फिर कुछ त्रुटी रह गई है जो अभी तक ठीक नहीं हो पाया है उन सभी विद्यार्थियों के लिए अंतिम मौका काउंसिल की तरफ से विद्यार्थियों को दिया जा रहा है विद्यार्थियों से जान सकेंगे कि कैसे विद्यार्थी अपने दस्तावेजों में त्रुटियों को सही करवा सकते हैं !

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा यह निर्णय 13 नवंबर 2025 को आयोजित परिषद की 99वी ही बैठक में लिया गया है इसमें पंजीयन रसीद, प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, प्रोविजन प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र इन सभी में संशोधन किया जा सकेगा I

Jac Board Documents Correction Notification 2026
Jac Board Documents Correction Notification 2026

सभी पुराने प्रमाण पत्रों में संशोधन की अंतिम तिथि – 30 जून 2026

परिषद् ने स्पष्ट किया है कि JAC द्वारा आयोजित प्रारम्भ से लेकर वर्ष 2024 तक की सभी परीक्षाओं से संबंधित प्रमाण पत्रों में संशोधन हेतु आवेदन केवल 30 जून 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

इन प्रमाण पत्रों में शामिल हैं:

  • पंजीयन रसीद
  • प्रवेश पत्र
  • अंकपत्र
  • प्रवजन प्रमाण पत्र
  • औपबंधित प्रमाण पत्र
  • मूल प्रमाण पत्र

यदि किसी भी प्रमाण पत्र में नाम, जन्म तिथि, माता/पिता का नाम या अन्य जानकारी में गलती है, तो अंतिम तिथि से पहले संशोधन कराना अनिवार्य है।

Jac Board Documents Correction Notice
JAC Board Documents Correction Notice

Also Read:

वर्ष 2025 और इसके बाद उत्तीर्ण छात्रों के लिए नई समयावधि

JAC ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025 या उसके बाद उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों में संशोधन की अधिकतम समयसीमा तीन वर्ष होगी।

  • निर्धारित अवधि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • समय पर जांच न करने पर प्रमाण पत्र में त्रुटि की पूरी जिम्मेदारी छात्र/छात्रा की ही होगी।

विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि विद्यार्थी समय पर अपने कागजात अच्छे तरीके से जांच लें किसी भी प्रकार के कोई त्रुटि होने पर विद्यार्थी काउंसिल में जाकर के अपने सारे त्रुटियों को ठीक समय पर करवा ले इसका कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं होगा विद्यार्थियों को ऑफलाइन काउंसिल के ऑफिस में जा करके सारे त्रुटियों के लिए आवेदन करके इसमें सुधार करवाना होगा I

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, JAC द्वारा जारी यह सूचना सभी छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रमाण पत्रों में किसी भी गलती को समय रहते सुधारना ज़रूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने दस्तावेज़ों(Documents) की अच्छी तरह जाँच करें और आवश्यकता होने पर निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन अवश्य करें।

Vikash Kumar

Hello, I am Vikash Kumar, the owner of this website from Jharkhand. I have been 5 years of experience 5 Year In Youtube and 4 Year in blogging. On this website, you will find blogs in various categories, including job postings, educational news, JAC Board All updates, Like Results, Model Paper, Syllabus, Results or Any kind of info related to the Jac Board, CBSE, JSSC, JPSC, Jharkhand Jobs. I have been blogging for the past four years and have explored multiple niches. If you wish to contact me, please reach out via contact@jharkhandlab.com. Thank you!

Know about the Author

Related Post

3 thoughts on “JAC Board प्रमाण पत्र संशोधन 2026,महत्वपूर्ण सूचना !”

Leave a Comment

👉 Download App