---Advertisement--- ---continue reading below---

JAC Board Class 10th 12th New Exam Pattern 2026, यहां से जाने क्या है नया परीक्षा पैटर्न

JAC Board Class 10th 12th New Exam Pattern 2026: झारखंड में वर्ष 2026 से मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और इसके तहत अब परीक्षा का स्वरूप पहले से अलग होगा। इसके अलावे जैक बोर्ड के द्वारा मैट्रिक एवं इंटर की बोर्ड की परीक्षा फरवरी एवं मार्च 2026 में कराया जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन नवंबर के महीने में शुरू होने की संभावना है.

Jac Board Class 10Th 12Th New Exam Pattern 2026
JAC Board Class 10th 12th New Exam Pattern 2026

What is the new exam pattern of JAC board 2026

नए पैटर्न के अनुसार प्रश्नों को तीन स्तरों में बांटा गया है –

  1. 40% प्रश्न सामान्य (आसान स्तर के)
  2. 40% प्रश्न मध्यम (Moderate स्तर के)
  3. 20% प्रश्न कठिन स्तर के बोर्ड की परीक्षा में पूछे जाएंगे !

अंकों का वितरण इस प्रकार होगा-

  • 50 अंक ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रश्नों से
  • 30 अंक सब्जेक्टिव (लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों से)
  • 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन, जो स्कूल स्तर पर होगा.

इसी आधार पर छात्रों के लिए मॉडल प्रश्न पत्र भी तैयार किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थी नए पैटर्न के अनुसार अभ्यास कर सकें।

Also Check: JAC Board Half Yearly Exams Timetable 2025-26 [Exam Date OUT!]

Jac 10Th 12Th New Exam Pattern 2026
JAC 10th 12th New Exam Pattern 2026

पुराना परीक्षा पैटर्न क्या था ?

अब तक JAC बोर्ड की परीक्षा में 30 अंक तक ऑब्जेक्टिव प्रश्न(MCQ) पूछे जाते थे और बाकी 50 अंक सब्जेक्टिव प्रश्नों(Subjective) से जुड़े होते थे एवं 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन किया जाता था जो की स्कूल एवं कॉलेज स्तर परहोता था ! लेकिन 2026 से कठिनाई स्तर का स्पष्ट बंटवारा और आंतरिक मूल्यांकन पर ज़्यादा ज़ोर देना एक नया बदलाव है।

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि विद्यार्थी इसी समय से अपनी परीक्षा की तैयारी करें ताकि उनका बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सके एवं विद्यार्थी अभी सही अपना बोर्ड की परीक्षा का अभ्यास शुरू कर दें !

बोर्ड की परीक्षा कब होगी ?

जैसा कि हर साल होता है, 2026 में भी मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च महीने में आयोजित की जाएंगी। इस बार छात्रों को नए पैटर्न को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों प्रकार के प्रश्नों पर बराबर ध्यान देना ज़रूरी है।

Useful Links

Model Paper & Question BanksClick HereNew Ticker Gif
SyllabusClick HereNew Ticker Gif

निष्कर्ष

JAC द्वारा परीक्षा पैटर्न में किया जा रहा यह बदलाव छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 2026 में बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मॉडल प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें और आंतरिक मूल्यांकन को भी गंभीरता से लें। अगर विद्यार्थी अपना मॉडल पेपर क्वेश्चन बैंक का सिलेबस डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसका Link ऊपर में हमने दे दिया है विद्यार्थी उसे Link की मदद से Download कर सकते हैं.

Vikash Kumar

Hello, I am Vikash Kumar, the owner of this website from Jharkhand. I have been 5 years of experience 5 Year In Youtube and 4 Year in blogging. On this website, you will find blogs in various categories, including job postings, educational news, JAC Board All updates, Like Results, Model Paper, Syllabus, Results or Any kind of info related to the Jac Board, CBSE, JSSC, JPSC, Jharkhand Jobs. I have been blogging for the past four years and have explored multiple niches. If you wish to contact me, please reach out via contact@jharkhandlab.com. Thank you!

Know about the Author

Related Post

2 thoughts on “JAC Board Class 10th 12th New Exam Pattern 2026, यहां से जाने क्या है नया परीक्षा पैटर्न”

Leave a Comment

👉 Download App