---Advertisement--- ---continue reading below---

JAC Board Exam Time Table 2026 जारी: टाइम टेबल यहां से करें डाउनलोड !

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) की ओर से मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की वर्ष 2026 की परीक्षा का रूटीन जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षाएँ 3 फरवरी 2026 से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 को समाप्त होंगी।

Jac Board Exam Routine 2026
JAC Board Exam Routine 2026

मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का समय

मैट्रिक की परीक्षाएँ पहली पाली में आयोजित की जाएँगी। समय होगा: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर केंद्र पहुँचें और सभी निर्देशों का पालन करें।

इंटर (12वीं) परीक्षा का समय

टर की परीक्षाएँ द्वितीय पाली में आयोजित की जाएँगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इंटर की परीक्षाएँ विषय और स्ट्रीम के अनुसार आयोजित होंगी। छात्र अपने स्ट्रीम-वाइज टाइमटेबल को ध्यान से देखकर तैयारी करें।

Also Read: JAC Board Exam 2026: कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव, दो टर्म में होगी वार्षिक परीक्षा

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

JAC ने एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी है:

  • मैट्रिक एडमिट कार्ड: 16 जनवरी 2026 से डाउनलोड
  • इंटर एडमिट कार्ड: 17 जनवरी 2026 से डाउनलोड

स्कूल इन एडमिट कार्ड को JAC पोर्टल से डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराएँगे।

Also Read: JAC Board 2026: मैट्रिक इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, यहाँ से होगा आवेदन !

प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि

मैट्रिक और इंटर दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ 24 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएँगी। स्कूल अपने अनुसार विस्तृत प्रैक्टिकल शेड्यूल जारी करेंगे।

Jac 10Th 12Th Dateheet 2026
JAC 10th 12th Dateheet 2026

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बातें

  • टाइमटेबल के अनुसार अभी से तैयारी शुरू कर दें।
  • स्कूल द्वारा जारी नोटिस और JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट पर नज़र रखें।
  • एडमिट कार्ड समय पर प्राप्त करें और सभी विवरण सही हैं या नहीं, जरूर जाँच लें।

परीक्षा रूटीन समय से पहले जारी होने से छात्रों को अच्छी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई की रणनीति को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।

निष्कर्ष

झारखंड बोर्ड (JAC) की ओर से 2026 की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का रूटीन समय पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपने एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें और निर्धारित समय और पालियों के अनुसार परीक्षा में शामिल हों। प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियों पर भी ध्यान दें। रूटीन की पूर्व सूचना से छात्र अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पूरी तैयारी कर सकते हैं।

Vikash Kumar

Hello, I am Vikash Kumar, the owner of this website from Jharkhand. I have been 5 years of experience 5 Year In Youtube and 4 Year in blogging. On this website, you will find blogs in various categories, including job postings, educational news, JAC Board All updates, Like Results, Model Paper, Syllabus, Results or Any kind of info related to the Jac Board, CBSE, JSSC, JPSC, Jharkhand Jobs. I have been blogging for the past four years and have explored multiple niches. If you wish to contact me, please reach out via contact@jharkhandlab.com. Thank you!

Know about the Author

Related Post

2 thoughts on “JAC Board Exam Time Table 2026 जारी: टाइम टेबल यहां से करें डाउनलोड !”

Leave a Comment

👉 Download App