Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,सरकार की तरफ से विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹20,000,यहां से विद्यार्थी जान सकते हैं किसे मिलेगा इस योजना का लाभ.

झारखंड की आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना (Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojna 2022)का लाभ मिलेगा।

इसके लिए सभी जिलों की पंचायतों में कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है। कैंप के जरिए छात्राओं और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।

इस योजना के तहत आठवीं की छात्राओं को 2000 रुपये, नौंवीं की छात्राओं को 2500, दसवीं से 12वीं तक की छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये मिलेंगे।

छात्राओं की आयु 18 19 साल होने पर एकमुश्त 20 हजार रुपये मिलेंगे।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ किसी परिवार में पहली दो बेटियों को मिलेगा।

इसके लिए संबंधित बेटियों की माताओं को घोषणा पत्र देना होगा।