CBSE Class 10th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। अब लाखों छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से CBSE Class 10th Result 2025 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में आपके मन में यह सवाल भी ज़रूर होगा कि — इस बार परीक्षा में कितने विद्यार्थी शामिल हुए थे? रिजल्ट कब आएगा? और रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं, साथ ही आपको बताएंगे कि Digilocker और UMANG ऐप के माध्यम से कैसे आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th Result 2025 – Overview
Detail | Information |
---|---|
Organization | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Exam Completion Date | March 2025 |
Total Students (Class 10th) | Approximately 24.12 lakh |
Total Students (Class 12th) | Approximately 17.88 lakh |
Combined Total Students | Over 42 lakh |
Result Date | 13th May 2025 |
Official Result Websites | cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.gov.in |
Apps to Check Result | DigiLocker, UMANG |
Passing Marks | Minimum 33% in each subject |
Marksheet Availability | Digital copy via DigiLocker/UMANG |
DigiLocker Secure Access Code | 6-digit access code (provided by school) |
Validity of Digital Marksheet | Fully valid and government-recognized |
If There Is an Error in Result | Apply for re-evaluation via CBSE official website |
Join Telegram | Join Now |
इस बार परीक्षा में कितने विद्यार्थी शामिल हुए थे?
CBSE की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 24.12 लाख छात्र शामिल हुए। इसके अलावा कक्षा 12वीं में 17.88 लाख छात्रों ने भाग लिया। यानी कुल मिलाकर करीब 42 लाख से अधिक विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे।
यह पिछले वर्षों की तुलना में एक नया रिकॉर्ड है, जिससे साफ है कि CBSE की विश्वसनीयता और पहुंच लगातार बढ़ रही है।
CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेंड्स के अनुसार, CBSE 10वीं रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की पूरी संभावना है।
संभावित तारीखें:
- सीबीएसई की तरफ से कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट को जारी कर दिया गया। रिजल्ट 13 MAY 2025 को जारी किया गया है।
CBSE रिजल्ट 2025 कहां चेक करें?
छात्र अपने रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स और सरकारी ऐप्स के माध्यम से देख सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट्स:
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
मोबाइल ऐप्स:
- DigiLocker App
- UMANG App
Step by step guide: How to download CBSE class 10th result 2025 by different methods
वेबसाइट के माध्यम से:
- सबसे पहले cbseresults.nic.in पर जाएं।
- ‘CBSE Class 10th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें।
- ‘Submit’ पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं भविष्य की जरूरत के लिए।
DigiLocker से रिजल्ट कैसे निकालें:
- www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
- लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
- OTP डालकर लॉगिन करें।
- ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
- वहां से “CBSE Class 10 Marksheet 2025” डाउनलोड करें।
📌 इस साल पहली बार CBSE छात्रों को 6 डिजिट का सिक्योर कोड उपलब्ध कराएगा, जिसकी मदद से वे DigiLocker में अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट देख सकेंगे।
UMANG ऐप से रिजल्ट देखें:
- UMANG ऐप इंस्टॉल करें।
- ऐप में ‘CBSE Results’ सेक्शन पर जाएं।
- आवश्यक विवरण भरें और ‘Submit’ करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
CBSE Result 2025 Direct Link |
---|
Server-I || Server-II || Server-III![]() Class 10th Result 2025(Direct Link) |
Class 12th Result 2025(Direct Link) |
FAQ’s
CBSE 10वीं पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% अंक लाने आवश्यक हैं।
क्या डिजिटल मार्कशीट को वैध माना जाएगा?
जी हां, DigiLocker और UMANG ऐप से प्राप्त मार्कशीट को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और कॉलेज एडमिशन व अन्य प्रक्रिया में यह मान्य होती है।
रिजल्ट में गड़बड़ी हो तो क्या करें?
छात्र स्कूल से संपर्क कर सकते हैं या CBSE की वेबसाइट पर दिए गए रीयलिटी चेक/री-एवेल्यूएशन फॉर्म भर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है और उम्मीद है कि मई के दूसरे सप्ताह में यह रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल अधिकारिक वेबसाइट और सरकारी ऐप्स के माध्यम से ही अपना रिजल्ट चेक करें।
रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड पहले से तैयार रखें ताकि परिणाम जारी होते ही आप तुरंत देख सकें। Jharkhandlab.com की तरफ से सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं! 🎉